सोने की खान में खुदाई करना पड़ा भारी, भूस्खलन की चपेट में आने से 15 लोगों की हुई मौत

पडांग:

अवैध सोने की खान में बड़ा हादसा हो गया है। अवैध रूप से सोने का खनन कर रहे लोग भूस्खलन की चपेट में आ गए। भूस्खलन की चपेट में आने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। दर्जनों की संख्या में लोग लापता बताए जा रहे हैं। अधिकारियों ने शुक्रवार इस हादसे के बारे में जानकारी दी है। फिलहाल, प्रशासन की ओर से हरसंभव मदद की जा रही है। बचाव दल की टीमें मलबे में फंसे लोगों को बचाने के काम में जुटी हैं। घटना इंडोनेशिया के सुमात्रा द्धीप पर हुआ है।

बताया जा रहा है कि पश्चिम सुमात्रा प्रांत के सूदूर सोलोक जिले में सोना निकालने के लिए खुदाई कर रहे लोग भूस्खलन के कारण आस-पास के पहाड़ी इलाके से बहकर आए कीचड़ और अन्य तरह के मलबे में दब गए। उन्होंने कहा कि कम से कम 25 लोग अब भी दबे हुए हैं। बचाव कर्मियों ने तीन लोगों को जीवित बाहर निकाला है। रात और बचाव का काम जारी है।

यह पहला मौका नहीं है जब इंडोनेशिया में इस तरह का हादसा हुआ है। इससे पहले इसी साल जुलाई के महीने में भी दिल को झकझोर देने वाला हादसा हुआ था। जुलाई में बारिश की वजह से सुलावेसी द्वीप पर सोने की एक अवैध खदान ढह गई थी। इस हादसे में 12 से अधिक लोगों की मौत हो गई थी। हादसा उस वक्त हुआ था जब सोने की खदान में 100 से अधिक लोग खुदाई कर रहे थे।

Exit mobile version