
संदेश गुप्ता@धमतरी। जिले के देवरी नवागांव में डायरिया फैल गया है। अभी तक गांव के 40 लोग इसका शिकार हो चुके है। स्वास्थ्य विभग ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए। गांव में ही कैम्प लगा दिया है। फिलहाल 10 मरीजों को धमतरी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। 20 लोग विभिन्न निजी अस्पतालों में इलाज करवा रहे हैं। बाकी लोगों का इलाज गांव में स्वास्थ्य शिविर में किया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि करीब एक सप्ताह पहले गांव में एक दो लोगो को उल्टी दस्त की शिकायत आई थी। बाद मेंं रोजाना मरीजों की संख्या बढ़ती गई। दरअसल गांव में जो पानी सप्लाई की लाइन है उसमें लीकेज हो जाने के कारण पेयजल प्रदूषित हो गया और यही बीमारी फैलने का कारण बना, डॉक्टरों ने बताया कि अस्पताल में भर्ती मरीजों की सेहत में सुधार हो रहा है।