Dhamtari: बड़ी दुर्घटना टली, जलते पुतले के चपेट में आने से बचे भाजुयमो, सवालों पर डीग हांकते दिखे

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) राजनीतिक विरोध प्रदर्शन के नाम पर अक्सर राजनीतिक दल विरोधी नेताओ का पुतला दहन करते हैं।
धमतरी में भी भाजयुमो ने बढ़ते नशाखोरी और अपराध को लेकर राज्य सरकार का पुतला जलाया। इससे पहले शहर में शव यात्रा निकाली गई और कोतवाली के सामने गांधी मैदान में मातम भी किया गया। लेकिन पुतला दहन दुर्घटना बनते बनते रह गया। भाजयुमो ने पुतले को पहले से ही पेट्रोल से भिगो कर लाया था और माचिस मारते ही एक बोतल पेट्रोल और डाल दिया गया।
(Dhamtari) पुतले की आग इतनी तेजी से भभकी की सभी फौरन पीछे भागे। इस बीच सबसे ज्यादा खतरा साड़ी पहने हुए महिला नेत्रियों को था, लेकिन इसे खुशकिस्मती ही मानिए की कोई आग की चपेट में नही आया। जलते पुतले के साथ भाजयुमो नेताओ ने भी खतरनाक ढंग से झूमाझटकी की। इस तरह का खतरनाक खेल सामान्य प्रदर्शन को दुर्घटना में बदल सकता है। इस मामले में जब हमने नेताओ से सवाल किया तो किसी ने गलती मानी और कोई इस पर भी डींग हांकता दिखा।