धमतरी
Dhamtari: नव नियुक्त अध्यक्ष विपिन साहू का गृहनगर में भव्य स्वागत, दुग्ध संघ से अध्यक्ष बनने पर दूध से तौला

संदेश गुप्ता@धमतरी। (Dhamtari) साहू समाज के दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे और दुग्ध महासंघ के नव नियुक्त अध्यक्ष विपिन साहू का उनके गृह नगर धमतरी में भव्य स्वागत हुआ। दुग्ध संघ के अध्यक्ष बनने की खुशी में उन्हें दूध से तौला गया।
(Dhamtari) विपिन साहू ने मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए दुग्ध संघ के काम को आगे बढ़ाने की दिशा में काम करने की बात कही है। वहीँ स्थानीय कांग्रेसियों ने तौले गए दूध को, स्लम एरिया के बच्चों में बांटने का इरादा जताया।
आपको बता दें कि, (Dhamtari) विपिन साहू का परिवार शुरू से भाजपा से जुड़ा रहा है। विपिन साहू एक बार भाजपा की टिकट पर धमतरी से विधानसभा चुनाव भी लड़ कर हार चुके हैं। लेकिन प्रदेश में सरकार बदलने के साथ ही वो भाजपा छोड़कर कांग्रेस में चले गए थे।