छत्तीसगढ़

मैनपाट में जमने लगी ओस, सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग में शीतलहर, रात का तापमान लुढ़का

रायपुर। उत्तर भारत से आ रही शुष्क हवा के कारण छत्तीसगढ़ में कड़ाके की ठंड का प्रभाव देखने को मिल रहा है। विशेष रूप से सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग संभाग के जिलों में शीतलहर चल रही है, जिससे रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक कम हो गया है। अंबिकापुर के मैनपाट में रात का तापमान 1.2 डिग्री तक पहुंच गया है, और यहां घास पर ओंस जमकर बर्फ में बदल रही है।

मौसम विभाग का कहना है कि अगले 24 घंटों तक रात के तापमान में ज्यादा बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन इसके बाद तापमान 2-3 डिग्री तक बढ़ सकता है। गुरुवार को बलरामपुर में रात का तापमान 3.7 डिग्री दर्ज किया गया।

शुष्क हवाओं के कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्से में रात का तापमान सामान्य से काफी नीचे चला गया है, और कई हिस्से शीतलहर की चपेट में हैं, जिनमें बिलासपुर और सरगुजा संभाग प्रमुख हैं।

अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 4.1 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 4.6 डिग्री रिकार्ड कम था। इसी के साथ कोरिया में न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। बिलासपुर संभाग में GPM जिला सबसे ठंडा रहा यहां रात पारा 5 डिग्री रहा जो औसत से 5.5 डिग्री कम था।

Related Articles

Back to top button