
हृदेश केसरी@बिलासपुर। उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव कांग्रेस प्रत्याशी शैलेश पांडे के लिए रोड शो के माध्यम से लोगों से वोट मांगा। पत्रकारों से चर्चा करते हुए कहा कि कांग्रेस ने पिछले 5 साल में जनहित में कार्य किए हैं। किसानों का कर्ज माफ किया। समर्थन मूल्य जैसे वादा पूरा किया गया है।
पूर्व नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक के कांग्रेस का खाता नहीं खुलने वाले बयान पर टीएस सिंहदेव ने कहा कि 17 नवंबर और 3 दिसंबर को पता चलेगा। कांग्रेस दो तिहाई सीट ला रही है। महादेव एप के मामले में कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का नाम बिना सबूत के नहीं लेना चाहिए और सबूत है तो करवाई करना चाहिए। दोषा रोपण नहीं होना चाहिए। ईडी और सीबीआई का उपयोग राजनीतिक तौर पर नहीं होना चाहिए। देश में बड़े-बड़े घोटाले को मोदी सरकार साबित नहीं कर पाई है।
बिलासपुर महापौर को निलंबित करने के सवाल पर उन्होंने कहा कि बयान बाजी नहीं होना चाहिए। कारवाई सही हुआ है। केजी से लेकर पीजी तक की पढ़ाई को मुफ्त में होगी इसे घोषणा पत्र में शामिल किया गया है। इससे सामान्य और सामान्य वर्ग के नीचे के लोगों को अपने बच्चों के पढ़ाई करने में काफी राहत मिलेगी। क्योंकि पालक अपने बच्चों को प्राइवेट स्कूल या कॉलेज में पढ़ाते हैं तो लाखों का खर्च होता है। कांग्रेस की घोषणा से लोगों का लाखों रुपए बचेगा और बच्चों की पढ़ाई अच्छे तरीके से होगी। महिलाओं को 470 रुपए में गैस सिलेंडर दिया जाएगा। हमारी सरकार बनती है महिलाओं के लिए बड़ा राहत की बात है ।