छत्तीसगढ़
राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति, आदेश जारी

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में राज्य पुलिस सेवा के दो अधिकारियों को प्रतिनियुक्ति पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
वेदव्रत सिरमौर (एडिशनल एसपी, दुर्ग):
उन्हें पर्यटन मंडल का महाप्रबंधक नियुक्त किया गया है।
कृष्ण कुमार पटेल (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक):
उन्हें उप परिवहन आयुक्त के पद पर नियुक्त किया गया है।
इस निर्णय को सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया है। यह कदम राज्य प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है।