गोपाल शर्मा@जांजगीर। धान खरीदी की शुरुआत होने के साथ ही किसान अपनी मांगो को लेकर शासन प्रशासन के खिलाफ सड़क पर उतरने लगे हैं। 9 सुत्रीय मांगो को लेकर जांजगीर में सैकड़ों किसानों ने कृषक चेतना मंच के बैनर तले कचहरी चैक पर प्रदर्शन किया।
अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशभर के किसान एक बार फिर से एकजुट होने लगे हैं। जांजगीर जिले में कई जिलों से आए सैकड़ों किसानों ने कचहरी चौक पर प्रदर्शन किया और सरकार के खिलाफ अपनी नाराजगी व्यक्त की। किसान चाहते हैं,कि सरकार समर्थन मुल्य पर प्रति एकड 20 क्विंटल धान खरीदे। धान की खरीदी इलेक्ट्राॅनिक कांटे से करने सहित 9 सुत्रीय मांगो को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। अपनी मांगों का ज्ञापन प्रशासन के सक्षम अधिकारी को सौंपा गया। इा आंदोलन को बल देने बिलासपुर,रायपुर,महासमुंद सहित प्रदेश के अन्य जिलों से भी किसान जांजगीर पहुंचे हुए थे।
अपनी मांगो को लेकर किसानों ने सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की है देखने वाली बात होगी,कि किसानों की समस्या को लेकर सरकार किया रुख अपनाती है।