देश - विदेश

दिल्ली में मंकीपॉक्स का 5वां मामला आया सामने , नाइजीरिया की यात्रा करने वाली महिला की रिपोर्ट पॉजिटिव

नई दिल्ली. देश की राजधानी दिल्ली में मंकीपॉक्स का मामला सामने आया है. इसके साथ ही दिल्ली में अब तक मंकीपॉक्स के 5 मामलों की पुष्टी हो चुकी है. संक्रमित महिला एक महीने पहले नाइजीरिया से वापस लौटी थी. 22 वर्षीय अफ्रीकी महिला का इलाज एलएनजेपी अस्पताल में चल रहा है.

उसे दो दिन पहले एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शुक्रवार रात उसकी रिपोर्ट आई, जिसमें उसके पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई। राष्ट्रीय राजधानी की यह दूसरी महिला हैं, जिसमें

इसके साथ ही भारत में मंकीपॉक्स के कुल 10 मरीज सामने आ चुके हैं। दिल्ली के अस्पताल में भर्ती मरीजों में से चार का इलाज चल रहा है जबकि एक को पहले छुट्टी दे दी गई थी.

एलएनजेपी अस्पताल के डॉ सुरेश कुमार ने कहा कि डॉक्टरों की एक टीम मरीज का इलाज कर रही है।

Related Articles

Back to top button