देश - विदेश

Covid-19 : दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने कहा- कोरोना के मामले दिल्ली में स्थिर हुए तो हटाए जा सकते हैं प्रतिबंध

नई दिल्ली। देश की राजधानी दिल्ली में कोरोना के मामलों में मामूली गिरावट दर्ज की गई है। जिस पर स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने दिल्ली में लगे प्रतिबंधों को हटाने के संकेत दिए हैं।

जैन ने प्रेसवार्ता में कहा कि ऐसा लगता है कि दिल्ली में कोविड के मामले स्थिर हो गए हैं, जल्द ही हम इसमें गिरावट देखेंगे। उन्होंने आगे कहा कि अगर 2-3 दिनों में कोविड -19 मामले कम हो जाते हैं, तो प्रतिबंध हटा दिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में आज लगभग 25,000 के करीब मामले सामने आएंगे।

स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि पॉजिटिविटि रेट यह निर्धारित नहीं कर सकती है कि कोविड -19 मामले चरम पर हैं या नहीं। जैन ने कहा कि अस्पताल में भर्ती होने की दर स्थिर हो गई है और मामले कम हो गए हैं।

उन्होंने कहा, “मुंबई में कोविड-19 के मामले कम होने लगे हैं, हम जल्द ही दिल्ली में भी स्थिर होने लगेगे।

दिल्ली में जबकि मामलों और पॉजिटिविटी रेट में अभी तक गिरावट शुरू नहीं हुई है, पिछले दो हफ्तों में देखा जाए तेजी से वृद्धि धीमी हो गई है।  

Related Articles

Back to top button