छत्तीसगढ़क्राईमबिलासपुर

प्यार में मिला धोखा, अपने साथ भगा ले गया शादीशुदा युवक, फिर किया रेप, शिकायत के बाद आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर। नाबालिग से शादी का झांसा देकर शादीशुदा युवक ने रेप किया। लड़की के परिजनों ने 3 नवंबर को थाने में शिकायत की थी। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर से उनकी लड़की लापता है। वही आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही लड़की को उसके पास छुड़वाया और परिजनों को सौंप दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक ब्राह्मणपारा सकरी निवासी राहुल तिवारी(23) से है। जिसके बाद पुलिस राहुल को गिरफ्तार किया। साथ ही लड़की को उसके पास छुड़वाया और परिजनों को सौंप दिया गया है। युवक लड़की को अपने साथ रायपुर लेकर भी गया था। फिर जब वे दोनों लौटे तब पुलिस ने युवक को सकरी इलाके से पकड़ा है। युवक ने लड़की को घर से अलग कहीं और रखा था।

बताया गया है कि लड़की की उम्र 16 साल है और वह 11वीं की छात्रा है। वहीं आरोपी युवक पहले से शादीशुदा है। उसकी एक 3 साल की छोटी से बच्ची भी है। इसके बावजूद युवक ने लड़की से शादी करने का वादा किया। मगर अब वह जेल पहुंच गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ नाबालिग से रेप और अपहरण का मामला दर्ज कर कार्रवाई की है।

Related Articles

Back to top button