‘ रुपया बना काल ‘…पहले पत्नी को मारा थप्पड़..फिर जमीन पर गिरने के बाद की पिटाई…इलाज के दौरान mait

नितिन खोब्रागढे@राजनांदगांव। शहर के बसंतपुर थाना क्षेत्र के लालबाग सिंधी कॉलोनी प्रभात नगर में मामूली विवाद में पति ने पत्नी की हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी पति को हिरासत में लिया। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच पैसों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। यही हत्या की वजह बना गया।
जानकारी के मुताबिक शहर के प्रभात नगर में रहने वाला 42 साल के संपत गणवीर का अपनी पत्नी पूर्णिमा गणवीर के साथ पैसों को लेकर अक्सर विवाद हुआ करता था। रविवार की शाम दोनों के बीच विवाद हुआ। दोनों के बीच कहासुनी इस कदर बढ़ गई की गुस्से में पति ने पत्नी को एक जोरदार तमाचा जड़ दिया। जिससे वह जमीन पर गिर गई। आरोपी यहीं तक नहीं ठहरा और जमीन पर गिरने के बाद उसकी जमकर पिटाई भी की। जिसके बाद घायल महिला को इलाज के लिए पेंड्री के शासकीय अटल बिहारी बाजपेई मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया। नब्ज टटोलने के बाद डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि वारदात के बाद क्षेत्र में खामोशी देखी गई। इधर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में लिया।