Uncategorized

Death: दिग्गज नेता की मौत, नहीं रहे गोवर्धन दांगी, कांग्रेस पार्टी में शोक की लहर

राजगढ। (Death) मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की ब्यावरा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले कांग्रेस विधायक गोवर्धन दांगी का आज तड़के निधन हो गया। वे 63 वर्ष के थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्री और एक पुत्र है।

पारिवारिक सूत्रों के अनुसार दांगी को इलाज के लिए दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज तड़के उन्होंने अस्पताल में ही अंतिम सांस ली। (Death)बताया गया है कि हृदयाघात के चलते उनका निधन हुआ।

National: ‘एक दिन जब आपका बेटा फांसी पर लटकता, तभी आप यहीं बात कहती, कंगना का जया पर वार

दांगी को कुछ समय पहले कोरोना संक्रमण के चलते भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लेकिन बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयरएंबुलेंस से दिल्ली के अस्पताल में चार पांच दिन पहले भेजा गया था। (Death)वहां पर इलाज के बाद उनका कोरोना टेस्ट भी निगेटिव आ गया था। लेकिन स्वास्थ्य पूरी तरह ठीक नहीं होने के कारण उनका इलाज चल रहा था। इस बीच आज तड़के उनका निधन हो गया।  दांगी की पार्थिव देह आज शाम तक ब्यावरा लाए जाने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button