ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

बदनामी के डर से मूकबधिर प्रेमिका की नृशंस हत्या, प्रेमी गिरफ्तार

महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के बसना थाना क्षेत्र से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। एक 27 वर्षीय युवक ने अपनी 21 साल की मूकबधिर गर्लफ्रेंड की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या कर दी। हत्या की वजह सामाजिक बदनामी का डर और युवती का दो महीने का गर्भवती होना बताया जा रहा है।

आरोपी लोकनाथ पटेल और मृतिका एक ही गांव इंद्रपुर के रहने वाले थे और पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग में थे। आरोपी ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय पहले जब युवती की तबीयत बिगड़ी, तो डॉक्टरी जांच में पता चला कि वह 2 महीने की गर्भवती है।

23 मार्च (सोमवार) की रात जब युवती लोकनाथ से मिली, तो उसने इशारों में अपने गर्भवती होने की बात कही। लोकनाथ को डर था कि समाज में उसकी बदनामी होगी, इसी खौफ में उसने युवती को रास्ते से हटाने की साजिश रची और पास पड़े पत्थर से उसके सिर और चेहरे पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

सुबह खेत में मिली खून से लथपथ लाश

अगली सुबह (24 मार्च), घर से महज 150 मीटर दूर एक खेत में युवती का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतिका के पिता के संदेह और पुलिस की सक्रियता से आरोपी लोकनाथ को हिरासत में लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

Related Articles

Back to top button