Dantewada: 42 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली दंपत्ति ने किया आत्मसमर्पण, 7 लाख का इनाम था घोषित

दंतेवाड़ा। 42 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली दम्पत्ति ने DIG और CRPF विनय कुमार सिंह एवं एसपी सिद्धार्थ तिवारी के सामने आत्मसमर्पण किया है। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित होकर समर्पण किया।  प्लाटून नम्बर 24 का पीपीसीएम/ बी सेक्शन कमांडर हुर्रा कुंजाम एवं सदस्य बुधरी मांडव पर 7 लाख का इनाम घोषित था। लोन वर्राटू अभियान से प्रभावित अब तक 130 इनामी सहित 539 नक्सलियों समर्पण किया। कमांडर हुर्रा पैर के बीमारी से ग्रसित था। भागदौड़ नहीं कर पाने और पुलिस एनकाउंटर के भय से आत्मसमर्पण किया। हुर्रा कुंजाम बुर्कापाल , श्यामगिरी,मदारी , निलवाया और मैलावाड़ा में हुई ब्लास्ट में शामिल था।

Exit mobile version