चाय बनाते वक्त फटा सिलेंडर, धूं-धूं कर जला घर

गोवर्धन सिन्हा@डोंगरगढ़। शहर से महज 1 किलोमीटर के दूरी पर बसे ग्राम चौथना में आज एक गरीब किसान के घर पर सिलेंडर फटने से पूरा घर जलकर राख हो गया। सिलेंडर फटने की जानकारी दमकल (फायर ब्रिगेड)को दिया,, जो घर जलने के बाद घटनास्थल पर पहुंचे।

जानकारी के मुताबिक डोंगरगढ़ नगरीय निकाय क्षेत्र से महज 1 किलोमीटर की दूरी पर स्थित गांव चौथना है। जहां पर सुबह सुबह घर मालिक के बुजुर्ग महिला अनुसुइया बाई चाय बनाने के लिए गैस चालू कर रही थी। अचानक गैस सिलेंडर में आग लग गई और फिर बुजुर्ग महिला घर से जेसे ही बाहर निकली वैसे ही सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। सिलेंडर ब्लास्ट हो जाने से पूरा घर जलकर राख हो गया।

पड़ोसियों ने बताया कि गैस सिलेंडर से लीक हो रहा था और घर एक बुजुर्ग महिला के अलावा घर के सभी गांव से बाहर थे। घर में रखा सामान जलकर खाक हो गया। घटना के समय घर पर बुजुर्ग महिला के अलावा कोई नही था। पीड़ित गरीब परिवार से है और दहशत में और शासन से मुआवजा की मांग की।

Exit mobile version