छत्तीसगढ़जिले

मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में उमड़ी भक्तों की भीड़

चूड़ामणि उपाध्याय@सक्ति। मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर चंद्रपुर में शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस में भक्तों की भीड़ उमड़ रही है। हम आपको बता दें महानदी तट पर स्थित धार्मिक नगरी चंद्रपुर में मां चंद्रहासिनी देवी की बाराही रूप में पूजा होती है। माता के दर्शन के लिए शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिवस में ही आज सुबह से मंदिर में भक्तों की ताता लगा हुआ है।
मां चंद्रहासिनी देवी मंदिर में देश के कोने-कोने से भक्त दर्शन करने पहुंचते हैं। जिसमें ओडिसा, महाराष्ट्र, झारखंड, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, बिहार और छत्तीसगढ़ के दूर दूर अंचलो रायगढ़ जिले जांजगीर चांपा कोरबा बिलासपुर सहित कोने-कोने से दर्शन करने भक्त पहुंच रहे हैं। मां चंद्रहासिनी देवी माता के दर्शन करने से श्रद्धालुओं की सभी मनोकामना पूर्ण होती हैं

Related Articles

Back to top button