लखनऊ। (Crime) उत्तरप्रदेश की राजधानी लखनऊ में शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है। 6 माह की दुधमुंही बच्ची से पड़ोस के रहने वाले युवक ने दुष्कर्म किया। लोगों ने आरोपी युवक को पकड़कर जमकर पीटा। जिसके बाद उसे पुलिस को सौंप दिया।
जानकारी के मुताबिक (Crime) बच्ची का परिवार मूल रूप से पटना का रहने वाला है। जो लखनऊ के सआदतगंज अंबरगंज में रहकर चूंड़ी बेचने का काम करता था। रविवार की रात मां खाना बना रही थी। तभी बच्ची रोने लगी। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोस का युवक सनी कुमार पहुंचा। बच्ची को गोद में लेकर चुप कराने लगा। खेल-खेल में वह अपने पड़ोस स्थित घर ले गया। जहां उसके साथ दुष्कर्म किया।
(Crime) आरोपी सनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के खिलाफ दुष्कर्म और पाक्सो की कार्रवाई की गई है।