Crime: हैवान पिता, 39 दिन के बच्चे को दी दर्दनाक मौत, इतनी जोर से झकझोरा कि तोड़ दी 71 हड्डियां

नई दिल्ली। (Crime) इंग्लैंड में एक पिता ने अपने ही बेटे की हत्या कर दी। हैवान पिता ने अपने 39 दिन के बेटे को इतनी जोर से झकझोरा कि उसकी 71 हड्डियां टूट गई। इसके बाद उस लड़के की मौत भी हो गई।
15 साल जेल की सजा
3 साल पुराने इस मामले में कोर्ट ने पिता को हत्या का दोषी पाया है और सजा भी सुनाई है। इस घटना में दोषी पाए गए पिता का नाम जेम्स क्लार्क है। जेम्स ने साल 2018 में अपने ही बेटे की हत्या कर दी थी। इस मामले में कोर्ट तीन साल बाद उसे 15 साल की जेल की सजा सुनाई है।
(Crime)घटना ब्रिटेन के साउथ ग्लूस्टरशायर के वार्मली की है। साल 2018 में जेम्स क्लार्क की पत्नी हेलेन जेरेमी एक सुबह सोकर उठी तो 39 दिन का बच्चा बिस्तर पर मरा पड़ा हुआ था। उसके सिर से खून निकल रहा था। अपने बच्चे की यह हालत देखकर मां पागल हो गई और पुलिस के साथ-साथ डॉक्टरों को भी सूचित किया।
Gariyaband: जानिए क्या हुआ कि 5 गांव के किसानों के साथ भाजयुमों का फूटा गुस्सा, दे डाली ये चेतावनी
पोस्टमार्टम में हुआ खुलासा
(Crime)पुलिस ने बच्चे का पोस्टमार्टम कराया तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। शान क्लार्क नाम के इस बच्चे को उसके पिता ने ही मारा था। उसके ऊपर कम से कम तीन बार हमला हुआ था। इस वजह से उसकी 71 हड्डियां टूट गईं थी और सिर से खून निकलने लगा था। इसी वजह से उसकी मौत हुई थी।