क्राईम

Crime: दिल दहला देने वाली वारदात, जमानत पर छूटकर आया था दुष्कर्म का आरोपी, पीड़िता को घर के बाहर जिंदा जलाया

जयपुर। (Crime) राजस्थान (Rajasthan) के हनुमानगढ़ जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां जमानत पर छुटे दुष्कर्म (Rape) के आरोपी ने पीड़िता को जिंदा जला दिया।

जानकारी के मुताबिक दुष्कर्म का आरोपी देर रात महिला के घर पहुंचा। उसने गेट के बाहर भारी मात्रा में केरोसिन छिड़क दिया।(Crime) इसके बाद वह अपने कारनामे को अंजाम देने के लिए महिला का नाम पुकारा। महिला जैसे ही बाहर आई आरोपी ने छड़ी पर कपड़ा लपेटकर केरोसिन में आग लगा दी।

इस घटना में महिला झुलस गई। (Crime) महिला लगभग 70 प्रतिशत तक झुलस चुकी है। पीड़िता को गंभीर हालत  में Bikaner रेफर किया गया। इतना ही नहीं आरोपी ने अपने कमरे के गेट पर रस्सी बांध दी ताकि गेट न खुल सके।

पीड़िता ने आरोपी प्रदीप बिशनोई के खिलाफ 2 साल पहले दुष्कर्म का केस दर्ज कराई थी। जिसके बाद से वह जेल में था। अभी कुछ दिन पहले वह जमानत पर छुटकर बाहर आया था। ऐसे में पुलिस अब इस मामले को आग लगाकर हत्या किए जाने से जोड़कर देख रही है।                                                                                                                    

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button