Uncategorized

Covid-19: देश में कोरोना ने पकड़ी रफ्तार, 214 दिनों बाद 1 लाख से अधिक केस, इधर ओमिक्रॉन मरीजो की संख्या 3 हजार के पार

नई दिल्ली। देश में कोरोना की बेकाबू रफ्तार डरा रही है। 214 दिनों बाद कोरोना के दैनिक मामलों में वृद्धि दर्ज की गई। बीते 24 घंटे में देश में 1,17,100 नए मामले सामने आए हैं। अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 3,52,26,386 हो गई है. ओमिक्रॉन के मामले 3000 के पार पहुंच गए हैं। जबकि 1,199 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। महाराष्ट्र में सबसे अधिक 876 मामले दर्ज किए गए।  इसके बाद दिल्ली में 465, कर्नाटक में 333, राजस्थान में 291, केरल में 284 और गुजरात में 204 मामले दर्ज किए गए।

Chhattisgarh : राज्यपाल ने विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड की कालावधि में वृद्धि संबंधी अधिसूचना का अनुमोदन किया

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक देश में एक दिन में 1,17,100 नए कोविड संक्रमितों की पुष्टि हुई है। जबकि सक्रिय मामले बढ़कर 3,71,363 हो गए। जो लगभग 120 दिनों में सबसे अधिक है। 302 मौते हुई है. मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,83,178 हो गई।

देश में पिछली बार पिछले साल 7 जून को एक लाख से अधिक मामले दर्ज किए थे. जब 1,00,636 संक्रमण दर्ज की गई है। 24 घंटे की अवधि में सक्रिय COVID-19 केस में 85,962 मामलों की वृद्धि दर्ज की गई है।

CG: उप पुलिस अधीक्षकों का दीक्षांत परेड समारोह चन्दखुरी में 7 जनवरी को, कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे गृहमंत्री

मंत्रालय के अनुसार, दैनिक पॉजिटिविटी दर 7.74 प्रतिशत दर्ज की गई।  बीमारी से स्वस्थ होने वालों की संख्या बढ़कर 3,43,71,845 हो गई, जबकि मृत्यु दर 1.37 प्रतिशत दर्ज की गई।

Related Articles

Back to top button