
मनीष@महासमुंद. भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चन्द्राकार के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पास किया गया. जिसके बाद से महासमुंद नगर पालिका में उथल पुथल मच गया है। भाजपा नगर पालिका अध्यक्ष के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लेकर कांग्रेसी पार्षद कलेक्ट्रेट पहुंचे। नगर पालिका में विकास को लेकर नाराज 10 पार्षदों ने कहा नगर पालिका अध्यक्ष की मनमानी के चलते शहर में विकास का पहिया थम गया है। कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर ने अविश्वास प्रस्ताव का आवेदन स्वीकार कर लिए . अविश्वास प्रस्ताव लेकर पहुंचने वालों में नगर पालिक उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकार,ने आरोप लगाते हुऐ कहा कि शहर की अव्यवस्था व विकास नहीं होने पर तथा भ्रष्टाचार चरम पर होने के कारण कांग्रेस के पार्षदों ने यह कदम उठाया है.। नेता प्रतिपक्ष राशि महिलांग सहित कांग्रेसी के आठ अन्य पार्षद भी हुए शामिल।
वहीं प्रकाश चंद्राकर से बात करने पर उनके द्वारा कहा गया की प्रकाश ही विकास का दुसरा नाम है । और न ही मेरे द्वारा किसी भी प्रकार की भ्रष्टाचार नहीं हुआ है विपक्षी पार्टियों द्वारा कोई भी एक कारण बतादें .।ऐसा कुछ भी नहीं है ये सब मेरे द्वारा विकास कार्य से घबराकर ये सब कार्य कर रहे है.।