Chhattisgarh में नहीं थम रही कोरोना की रफ्तार, आज मिले 5625 नए मरीज, 9 संक्रमितों ने तोड़ा दम

रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 5625  नए मरीज सामने आए  है। वहीं 5364 मरीजों को ठीक होने के बाद  अस्पताल से  डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 9 मरीजों  ने दम तोड़ दिया है । 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 796, राजनांदगांव से 374,  बालोद से 89, बेमेतरा से 18, कबीरधाम से 30,  रायपुर से 1547, धमतरी से 158,  बलौदाबाजार से 87,  महासमुंद से 55, गरियाबंद  से 24, बिलासपुर से 299,  रायगढ़ से 526, कोरबा से 363,  जांजगीर-चांपा से 221,  मुंगेली से 83,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 37,  सरगुजा से 135,  कोरिया से 115, सूरजपुर से 89,  बलरामपुर से 17, जशपुर से 119, बस्तर  से 94, कोंडागांव से 78,  दंतेवाड़ा से 25, सुकमा से 46,  कांकेर से 143, नारायणपुर 41,  बीजापुर से 3  नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 75  हजार 529  हो गई है , जिसमें से 32021  एक्टिव मामला है।  वहीं  10 लाख 29  हजार 826   मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13682  मरीजों की जान चली गई है।

Exit mobile version