देश - विदेश

Corona: भारत में कोरोना बेकाबू, तोड़ रहा रिकॉर्ड, मिले इतने हजार मरीज, 764 लोगों की मौत

नई दिल्ली। (Corona)देश में कोरोना संक्रमण के उत्तरोत्तर बढ़ते मामलों के बीच पिछले 24 घंटों में सर्वाधिक 57

हजार से अधिक नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 17 लाख के करीब पहुंच गयी है।

अब तक 36,511 लोगों की इससे मौत हो चुकी है।

लगातार दो दिन से कोरोना (Corona) वायरस संक्रमण के 55 हजार से अधिक मामले सामने आ रहे हैं।

हालांकि राहत की बात यह है कि स्वस्थ होने वालों की संख्या भी वृद्धि हो रही है।

एक दिन में 36 हजार से अधिक लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

स्वस्थ होने वालों की तुलना में नये मामले अधिक आने से सक्रिय मामलों में 19,785 की वृद्धि हुई है।

जिससे इनकी संख्या 5,65,103 हो गयी है।

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से शनिवार को जारी आंकड़ों के आधार पर पिछले 24 घंटों में

कोरोना संक्रमण के 57,117 मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 16,95,988 हो गयी है।

जबकि 764 लोगों की इस बीमारी से मौत हुई।

Beating: यहां व्यापारियों ने की पटवारी से मारपीट, गुस्से में कर्मचारी, करो गिरफ्तार नहीं तो…..

इस अवधि में 36,569 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं।

जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 10,94,374 हो गयी है।

इस महामारी से सर्वाधिक प्रभावित महाराष्ट्र में पिछले 24 घंटों के दौरान मरीजों की संख्या में 2512 की वृद्धि हुई है

जिससे सक्रिय मामले 1,50,966 पर पहुंच गये तथा 265 लोगों की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 14,994 हो गया।

इस दौरान 7543 लोग संक्रमणमुक्त हुए जिससे स्वस्थ हुए।

लोगों की संख्या बढ़कर 2,56,158 हो गयी।

देश में अब भी सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।

दक्षिणी राज्य कर्नाटक में इस अवधि में मरीजों की संख्या 2,305 बढ़ी है।

यहां अब 72,013 सक्रिय मामले हैं।

(Corona) 1 मरने वालों का आंकड़ा 84 बढ़कर 2,314 पर पहुंच गया है।

राज्य में अब तक कुल 49,788 लोग स्वस्थ हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button