छत्तीसगढ़

Chhattisgarh में कोरोना की सुनामी, आज मिले 5476 नए केस, 4 मरीजों की मौत, जानिए जिलेवार आंकड़े…

रायपुर।  छत्तीसगढ़ में आज कोरोना के 5476  नए मरीज मिले है। वहीं 1933 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि इलाज के दौरान 4   मरीज की जान चली गई है। 

प्रदेश में आज जो कोरोना के नए मरीज मिले है, उसमें दुर्ग से 800, राजनांदगांव से 214,  बालोद से 31, बेमेतरा से 22, कबीरधाम से 27,  रायपुर से 1785, धमतरी से 46,  बलौदाबाजार से 71,  महासमुंद से 16, गरियाबंद  से 19, बिलासपुर से 418,  रायगढ़ से 348, कोरबा से 403,  जांजगीर-चांपा से 321,  मुंगेली से 31,  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही से 33,  सरगुजा से 221,  कोरिया से 65, सूरजपुर से 70,  बलरामपुर से 49, जशपुर से 279, बस्तर  से 49, कोंडागांव से 17,  दंतेवाड़ा से 51, सुकमा से 20,  कांकेर से 27, नारायणपुर  से 20 और बीजापुर से 23  नए मरीज शामिल है।

बता दें कि प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 10 लाख 38  हजार 060 हो गई है , जिसमें से 2745 एक्टिव मामला है।  वहीं  9 लाख 97  हजार 008 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है, इस वायरस से प्रदेश में अब तक 13627 मरीजों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button