Corona: देश में लगातार बढ़ रहा मौत का आकड़ा, 24 घंटों में 3780 मरीजों ने गंवाई जान, 3.82 लाख के पार नए केस

नई दिल्ली। (Corona) देश में कोरोना का कहर जारी है। देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ रही है। देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 82 हजार 147 नए मरीज सामने आए है। वहीं 3 लाख 38 हजार 439 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि उपचार के दौरान 3780 संक्रमितों की जान चली गई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 2 करोड़ 6 लाख 65 हजार 148 हो गया है। जिसमें से 34 लाख 87 हजार 229 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 69 लाख 51 हजार 731 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से छुट्‌टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 26 हजार 188 मरीजों की मौत हो गई है।

Exit mobile version