देश - विदेश

Corona: देश में लगातार दूसरे दिन नए संक्रमितों से अधिक मरीजों ने दी कोरोना को मात, 24 घंटों में 3.55 लाख संक्रमित हुए स्वस्थ, 3.48 लाख के पार नए केस

नईदिल्ली। देश में लगातार दूसरे दिन नए मरीजों से अधिक संक्रमितों ने कोरोना से जंग जीत ली है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना (Corona) के 3 लाख 48 हजार 421 नए मरीज पाए गए है। वहीं 3 लाख 55 हजार 338 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। जबकि 4205 संक्रमितों ने इलाज के दौरान अपनी जान गंवा दी है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमण का मामला 2 करोड़ 33 लाख 40 हजार 938 हो गया है। जिसमें से 37 लाख 04 हजार 099 एक्टिव मामला है।

वहीं 1 करोड़ 93 लाख 82 हजार 642 मरीजों ने कोरोना से जंग जीत ली है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। इस वायरस से देश में अब तक 2 लाख 54 हजार 197 संक्रमितों की जान चली गई है।

Related Articles

Back to top button