रायपुरछत्तीसगढ़

Corona Lockdown: चप्पे–चप्पे पर पुलिस की पैनी नजर, बेवजह घर से बाहर निकलने वालों की खैर नहीं! Video

रायपुर। (Corona Lockdown) छत्तीसगढ़ में बढ़ते कोरोना संक्रमण के बीच राजधानी में एक हफ्ते का संपूर्ण लॉकडाउन घोषित है। इस बार पहले से अधिक सख्ती पुलिस बरत रही है। (Corona Lockdown) राजधानी के हर चौक-चौंराहों में चप्पे-चप्पे पर हजारों की संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गयी है। जो कि बेवजह घर से बाहर निकलने वालों पर पैनी नजर रखे हुये हैं। (Corona Lockdown) बाहर निकल रहे लोगों के दस्तावेजों की जांच की जा रही है।

21 की रात 9 बजे से 28 सितंबर तक पूर्ण लॉकडाउन

गौरतलब है कि राजधानी में 21 फरवरी की रात 9 बजे से 28 तारीख तक पूर्ण लॉकडाउन घोषित हैं। इस लॉकडाउन में सब्जी, फल और किराना दुकानें भी बंद है। सिर्फ दूध के लिए सूबह और शाम के डेढ़ घंटे का समय निश्चित किया गया है। इमरजेंसी सेवाओं के अलावा आम लोगों को पेट्रोल-डीजल नहीं मिलेगा। इधर राजधानी की सीमाओं को सील कर दिया गया है। रायपुर आने पर ई-पास अति आवश्यक है।

Congress के प्रदेश सचिव ने भिलाई इस्पात संयंत्र के अधिकारी को लिखा पत्र, की ये मांग

राजधानी में अकेले 11426 एक्टिव केस

इधर राजधानी में कोरोना संक्रमित मरीजों की तादाद लगातार बढ़ रही है। वहीं मरीजों के मौत का आंकड़ा भी सबसे अधिक राजधानी से हैं। अकेले रायपुर में सबसे अधिक 11426 एक्टिव केस हैं। बीती रात स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी मेडिकल बुलेटिन में रायपुर में सबसे अधिक 479 एक्टिव केस मिले हैं।

India में आज Poco X3 की लॉन्चिंग, जानें PocoX2 की तुलना में कितना होगा शानदार

प्रदेश का कुल आंकड़ा

बता दें कि प्रदेश में अब तक कुल 88181 संक्रमित मरीजों की पुष्टि हुई है। इनमें से 49564 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं और 690 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 37927 मरीजों का उपचार जारी है।

Related Articles

Back to top button