देश - विदेश
Corona: देश में कोरोना का कोहराम, 24 घंटे में 3.46 लाख से अधिक नए मामले, 2624 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। (Corona) देश में 24 घंटों में कोरोना के 3 लाख 46 हजार 786 नए मरीज सामने आए है। वहीं जबकि इलाज के दौरान 2624 संक्रमितों की मौत गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के अनुसार देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 1 करोड़ 66 लाख 10 हजार 481 हो गई है। जिसमें से 25 लाख 52 हजार 940 एक्टिव मामला है।
(Corona) वहीं 1 करोड़ 38 लाख 67 हजार 997 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से प्रदेश में अब तक 1 लाख 89 हजार 544 मरीजों की मौत हो चुकी है।