छत्तीसगढ़

Corona: 91 दिन बाद बीते 24 घंटे में सामने आए 50 हजार से कम केस, 1167 मरीजों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। देश में बीते 24 घंटे में कोरोना (Corona) संक्रमण के 42640 नए मामले मिले हैं। वहीं 81 हजार 839 संक्रमितों को ठीक होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।  जबकि इलाज के दौरान 1167 संक्रमितों की जान चली गई है। 

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में कोरोना(Corona)  संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 99 लाख 77 हजार 861 हो गई है।  जिसमें  से 6 लाख 62 हजार 521 एक्टिव मामला है। 

कोरोना(Corona)  से ठीक होने वालों की कुल संख्या देश में अब बढ़कर 2 करोड़ 89 लाख 26 हजार 038 पहुंच गई है। देश में कोरोना से मरने वालों की संख्या 3 लाख 89 हजार 302 हो गई है।

Related Articles

Back to top button