राजनीति

Video: जब प्रेसवार्ता के दौरान राज्यसभा में हुई धक्का-मुक्की की जानकारी देते हुए भावुक हुई सांसद फूलो देवी नेताम, देखिए

रायपुर। (Video) राजीव भवन में कांग्रेस की पत्रकार वार्ता चल रही है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम के साथ कांग्रेस की राज्यसभा सदस्य द्वय फूलोदेवी नेताम और छाया वर्मा मौजूद है।

मोहन मरकाम ने कहा कि जिस देश मे नारियों को देवी के रूप में माना जाता है। उस देश मे केंद्र की मोदी सरकार महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। उससे देश की आधी आबादी चिंतित हैं।

(Video) छत्तीसगढ़ की दो महिला सांसदों के साथ पुरुष मार्शलों द्वारा दुर्व्यवहार किया गया। बीजेपी की मानसिकता को दिखाती है।

बीजेपी मूलरूप से महिला विरोधी है, जिस आरएसएस में आज भी महिलाओं को दर्जा नहीं दिया जा रहा है। उस आरएसएस से पोषित भाजपा महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार कर रही है। इसमें कोई अतिश्योक्ति नहीं है..

भाजपा घटनाक्रम का पूरा वीडियो फुटेज जारी करे।  भाजपा को पूरा फुटेज दिखाने की नैतिक साहस दिखाना चाहिए। इस मामले में बीजेपी द्वारा की गई प्रेस वार्ता झूठ का पुलिंदा है …

(Video) राज्यसभा सांसद छाया वर्मा ने कहा  दिल्ली के राज्यसभा में घटना हुई। यहाँ छत्तीसगढ़ में बीजेपी के लोकसभा के सांसदों ने यहां इस घटना को लेकर कांग्रेस सहित 16 विपक्षी दलों ने पेगासस जासूसी मामलों में मांग की थी। तीनों काले कृषि कानून, जिसके विरोध में 500 किसानों ने जान दे दी है। उस पर चर्चा कराने की मांग कर रहें थे।

Raipur: हाईटेशन तार के संपर्क में आया व्यक्ति, टिन शेड को ठीक करने चढ़ा था चालक, बिजली के तार के संपर्क में आकर झुलसा, हालत गंभीर

इसी बीच ओबीसी बिल पर भी चर्चा हो रही थी। उस दौरान राज्यसभा के साथ लोकसभा के मार्शलों को वहां लगा दिया गया। करीब 42 मार्शल लगाएं गए थे।

पहले पंक्ति में महिला मार्शल, उसके पीछे पुरुष मार्शलों को लगाया गया।  इसी बीच सरकार की तरफ से अचानक दो बिल ले आएं उसमें एक जीवन बीमा एलआईसी का भी बिल था, जिस पर कभी जिक्र भी नहीं किया गया।

सोने की अंडा देने वाली जीवन बीमा को बेच दिया गया।  इसका विरोध करने पर मार्शलों द्वारा धक्का मुक्की की गई, इससे फूलो देवी नेताम नीचे गिर गई,। उन्हें चोट भी लगी।

महिला सांसदों को पुरुष मार्शलों ने धक्का दिया। 5-5 मिनट में 2-2 महत्वपूर्ण बिल पास कर दिए।

इस तरह मोदी सरकार का तानाशाही रवैया सामने आ रही है।  बीजेपी केवल 2 मिनट का फूटेज दिखाकर हमें बदनाम कर रहें। इस घटनाक्रम की पूरी फूटेज सामने आना चाहिए।

राज्यसभा सांसद फुलो देवी नेताम इस घटना की जानकारी देते हुए भावुक हो गई।

कहा कि पुरूष मार्शलों ने महिलाओं का अपमान किया और यहां छत्तीसगढ़ के बीजेपी उल्टा हम महिलाओं का ही अपमान कर रहें हैं।

Related Articles

Back to top button