देश - विदेश
Corona: देश में मिले कोरोना के 1.32 लाख नए मरीज, 2713 मरीजों की मौत

नई दिल्ली। (Corona) देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 1 लाख 32 हजार नए मरीज सामने आए है, वहीं 2 लाख 07 हजार 71 मरीजों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। जबकि इलाज के दौरान 2713 संक्रमितों की मौत हो गई है।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय से जारी आंकड़ा के मुताबिक देश में कोरोना (Corona) संक्रमितों की संख्या 2 करोड़ 85 लाख हो गई है। जिसमें से 16 लाख 35 हजार 993 एक्टिव मामला है।
वहीं 2 करोड़ 65 लाख 97 हजार 655 संक्रमितों को स्वस्थ होने के बाद अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। इस वायरस से देश में अब तक 3 लाख 40 हजार 702 मरीजों की मौत हो गई है।