ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर सेंट्रल जेल से फरार सजायाफ्ता कैदी उत्तर प्रदेश में गिरफ्तार, NDPS मामले में हुई थी 15 साल की सजा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की रायपुर सेंट्रल जेल से फरार चल रहे एक गंभीर अपराधी को पकड़ने में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। NDPS (नशीले पदार्थ) मामले में सजा काट रहे कैदी चंद्रवीर सिंह उर्फ पिंटू को छत्तीसगढ़ पुलिस और उत्तर प्रदेश STF की संयुक्त टीम ने आगरा से गिरफ्तार कर लिया है।

क्या है पूरा मामला?

आरोपी चंद्रवीर सिंह को मादक पदार्थों की तस्करी के मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। 25 जुलाई 2024 को न्यायालय ने उसे दोषी करार देते हुए 15 वर्ष के कठोर कारावास और 3 लाख रुपये जुर्माने की सजा सुनाई थी। जुर्माने की राशि न भरने पर उसे 6 वर्ष की अतिरिक्त जेल की सजा भी दी गई थी।

जेल से फरारी और गिरफ्तारी

सजा काटने के दौरान, जून 2025 में आरोपी को जेल परिसर से बाहर काम के सिलसिले में भेजा गया था, जिसका फायदा उठाकर वह चकमा देकर फरार हो गया।

फरारी के बाद रायपुर पुलिस (ACCU) और गंज थाना पुलिस लगातार उसकी तलाश कर रही थी। आरोपी पर 5,000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था। तकनीकी विश्लेषण और मुखबिर की सूचना पर छत्तीसगढ़ पुलिस ने उत्तर प्रदेश STF के साथ समन्वय किया। घेराबंदी कर आरोपी को आगरा के कोतवाली थाना क्षेत्र से दबोच लिया गया।

Related Articles

Back to top button