छत्तीसगढ़दुर्ग

महादेव ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ पुलिस की लगातार कार्यवाही, नेटवर्क का मास्टरमाइंड गिरफ्तार, पंजाब दिल्ली और राजस्थान कई शहरों के युवाओं की भर्ती, चलवाता था पैनल

अनिल गुप्ता@दुर्ग। महादेव ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्यवाही लगातार जारी है। पुलिस ने इसी कड़ी में आज इस नेटवर्क का मास्टरमाइंड सतनाम सिंह को भी गिरफ्तार कर लिया है। सतनाम सिंह पंजाब दिल्ली और राजस्थान कई शहरों के युवाओं की भर्ती कर अलग अलग स्थान पर अपना पैनल चलवाता था।

दुर्ग पुलिस की गिरफ्त में खड़ा ये वही व्यक्ति है। जिसकी दुर्ग पुलिस को लंबे समय से इंतजार था। ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस ने जिस तरह से पिछले कुछ दिनों से छापामार कार्यवाही की है। उसी से भयभीत होकर फरार सतनाम सिंह ने भी सरेंडर कर दिया है। भिलाई के शांतिनगर में रहने वाला सतनाम सिंह महादेव एप्प का मास्टरमाइंड है। जो कि दिल्ली राजस्थान और पंजाब में रहकर अलग अलग शहरों में पैनल चलाया करता था। पंजाब के पढ़े लिखे स्थानीय युवाओं की भर्ती किया करता था। और उनके माध्यम से ऑनलाईन सट्टे का नेटवर्क संचालित करता था। दुर्ग एसपी अभिषेक पल्लव ने इस मास्टरमाइंड की गिरफ्तारी के बाद बताया है, कि पुलिस की लगातार कार्यवाही से डर कर ही सतनाम सिंह ने खुद को सरेंडर किया है।

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस की कार्यवाही

ऑनलाइन सट्टे के खिलाफ दुर्ग पुलिस के द्वारा लगातार कार्यवाही की जा रही है। पुलिस ने अब तक 12 ब्रांच को ध्वस्त किया है। लेकिन इस गिरोह का मुख्य सरगना सौरभ चंद्रकार अभी भी दुबई में बैठकर अपना नेटवर्क संचालित कर रहा है। दुर्ग पुलिस का यह दावा है, कि उसके विरुद्ध लुकआउट नोटिस जारी कर दिया गया है। और छह महीनों में महादेव ऑनलाइन सट्टे के पूरे कारोबार को खत्म कर दिया जायेगा। लेकिन पुलिस का दावा कितना सच हो पाता है। ये बात आने वाले दिनों में स्पष्ट हो पायेगा।

Related Articles

Back to top button
%d bloggers like this: