ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

रायपुर में कांग्रेस का ‘शक्ति प्रदर्शन’: मनरेगा और गैस की कीमतों पर विधानसभा घेराव; पायलट-बघेल संभालेंगे मोर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी में आज सियासी पारा चढ़ा हुआ है। पीसीसी चीफ दीपक बैज के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के तहत विधानसभा का विशाल घेराव कर रही है। इस प्रदर्शन में शामिल होने के लिए प्रदेशभर से करीब 30 हजार से ज्यादा कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया गया है।

इन मुद्दों पर सरकार को घेरेगी कांग्रेस

कांग्रेस का यह विरोध प्रदर्शन केवल मनरेगा का नाम बदलने तक सीमित नहीं है। पार्टी ने कई ज्वलंत मुद्दों को एजेंडे में रखा है। रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में वृद्धि और बिजली दरों में बढ़ोतरी। धान खरीदी में वादाखिलाफी और किसानों के साथ कथित धोखा। प्रदेश में बिगड़ती कानून व्यवस्था और बढ़ता नशे का कारोबार के खिलाफ ये प्रदर्शन कर रीह है।

दिग्गजों का जमावड़ा

घेराव को सफल बनाने के लिए कांग्रेस ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। छत्तीसगढ़ प्रभारी सचिन पायलट, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, पूर्व डिप्टी सीएम टी.एस. सिंहदेव और पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू जैसे दिग्गज नेता भारत माता चौक पर सभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 12 बजे के बाद सभी नेता कार्यकर्ताओं के साथ विधानसभा की ओर कूच करेंगे।

Related Articles

Back to top button