CM व मंत्रिमंडल पर थूकने वाले बयान पर कांग्रेसियों ने फूंका भाजपा का पुतला, डी पुरंदेश्वरी के खिलाफ हुई जमकर नारेबाजी

देवाशीष विस्वास@कांकेर। (CM) पखांजूर ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष पंकज साहा के नेतृत्व में CM व मंत्रीमंडल पर थूकने वाले बयान पर कांग्रेसियों ने डी पुरंदेश्वरी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की । छत्तीसगढ़ की भाजपा प्रभारी डी पुरंदेश्वरी के विवादित बयान पर कांग्रेसियों ने भाजपा के शीर्ष नेताओं के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा के तीन दिवसीय चिंतन शिविर में उन्होंने कांग्रेस के लिए जहर उगले हैं।CM भूपेश बघेल व कांग्रेस सरकार के मंत्रीमंडल पर जिस तरह से थूक जैसे शब्दों का प्रयोग किया है। उसकी कांग्रेस कड़ी निंदा करती है।(CM) ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पंकज साहा ने कहा की भाजपा के नेता कांग्रेस सरकार के खिलाफ एक भी मुद्दा ढूंढने में असमर्थ रहे।

इस लिए मुद्दे से हट कर तीन दिन के चिंतन शिविर में जब कोई निष्कर्ष नहीं निकला तो सस्ती लोकप्रियता पाने के लिए गंदी बयानबाजी करनी शुरू कर दी है। साथ ही उन्होंने कहा की डी पुरंदेश्वरी जैसे जहर उगलने वाले भाजपा नेताओं को छत्तीसगढ़ प्रदेश से तड़ीपार किया जाए।

(CM) पुतला फूंकने के बाद महिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने कहा कि, भाजपा जो स्वयं को संस्कारी पार्टी बताती फिरती है। उनके एक राष्ट्रीय स्तर के महिला पदाधिकारी डी पुरंदेश्वरी ने जो छत्तीसगढ़ में जनता द्वारा चुनी गई सरकार के प्रति घटिया और नीच बयान दिया है। उससे उनके पार्टी और संस्कार की कलई खुल गई है। प्रदेश में नफरत की राजनीति नहीं करने दी जाएगी और विवादित बयान देने वाली प्रदेश प्रभारी को छत्तीसगढ़ की जनता की ताकत दिखाई जाएगी।

Exit mobile version