छत्तीसगढ़

भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के एक भी नेता का नाम शामिल न होने पर कांग्रेस ने कसा तंज, बोले – राज्य की जनता का भरोसा तोड़ने के साथ-साथ आलाकमान का भी खो चुके है भरोसा

रायपुर। भाजपा स्टार प्रचारकों की सूची में छत्तीसगढ़ के किसी भी भाजपा नेता को जगह नहीं मिली है। जगह नहीं मिलने पर कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने भाजपा पर तंज कसते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ के भाजपा नेता छत्तीसगढ़ के जनता का भरोसा तोड़ने के साथ-साथ आलाकमान का भी भरोसा खो चुके हैं। गुटीय संतुलन में कुछ नेताओं को केंद्रीय कार्यकारिणी में स्थान मिल जाता है, लेकिन कहीं भी चुनाव हो तो राजनीतिक जिम्मेदारी नहीं दी जाती। डॉ रमन सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष है, लेकिन उनको न विधानसभा, न पार्षद चुनाव की जिम्मेदारी दी जाती है। यह बीजेपी के नेताओं की क्या अयोग्यता है या आलाकमान का अविश्वास कही भी चुनाव हो तो छत्तीसगढ़ कांग्रेस नेताओं को बड़ी जिम्मेदारी दी जाती हैं।

Related Articles

Back to top button