सरगुजा संभाग के दौरे पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज, भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा

शिव शंकर साहनी@अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण के चुनाव की तैयारियों को लेकर कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इसी कड़ी में सरगुजा संभाग के दौरे पर पहुंचे हुए हैं। जहां उन्होंने आज अंबिकापुर के कांग्रेस कार्यालय राजीव भवन में मीडिया से मुखातीफ होते हुए प्रदेश की भाजपा भाजपा सरकार सहित भाजपा के केंद्रीय नेतृत्व पर निशाना साधा है। जहां उन्होंने कहा कि जब-जब भारतीय जनता पार्टी असफल होती है तो कांग्रेस पार्टी पर आरोप लगाने का काम करती है। साथ ही कहां की हमने कहा था कि महंगाई कम करेंगे। 2 करोड लोगों को नौकरी देंगे क्यों नहीं हुआ। वही काले धन भी आज तक नहीं ला पाए। सिर्फ नाकामी को छुपाने के लिए इस तरीके का बयान बाजी प्रधानमंत्री करते हैं।

इधर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि सिर्फ 5 महीने का सवाल नहीं है। सवाल तो 10 साल का है। यह चुनाव देश का चुनाव है। इन 10 सालों में प्रधानमंत्री ने क्या किया। इन सवालों को लेकर प्रदेश अध्यक्ष अपने सवाल किया और कहा कि भारतीय जनता पार्टी के खिलाफ में माहौल और प्रधानमंत्री के खिलाफ माहौल चल रहा है साथ ही कहां की प्रदेश की भाजपा सरकार ने जिस तरह से जनता से झूठ बोलकर सत्ता में आए हैं। चार महीना में किसी तरह का कोई भी काम नहीं हुआ है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने चुनाव आयोग पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव आयोग को निष्पक्ष होकर काम करना चाहिए। अगर कोई हेटस्पीच की बात करते हैं तो कांग्रेस के लोगों पर तत्काल कार्रवाई होती है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी के लोगों पर हेट स्पीच के मामले में किसी भी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की जाती है। ऐसे में लगता है कि चुनाव आयोग भारतीय जनता पार्टी के दबाव में काम कर रही है। चुनाव आयोग को एक समान तरीके से सभी दलों को देखना चाहिए। इधर छत्तीसगढ़ में लोकसभा की 11 सीट में भारतीय जनता पार्टी से बेहतर परिणाम आने की बात कही है। वही स्टार प्रचारक के रूप में कांग्रेस की तरफ से प्रियंका गांधी के सरगुजा आने की संभावना जताई गई है। जिसको लेकर बैठकों का दौर भी जारी है।

Exit mobile version