छत्तीसगढ़
कांग्रेस पार्टी के न्याय यात्रा की शुरुआत, पार्टी के दिग्गज नेता हुए शामिल

जय प्रकाश साहू@बलौदाबाजार। प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्थाओं को लेकर छत्तीसगढ़ कांग्रेस पार्टी द्वारा आज पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज के नेतृत्व में गिरौदपुरी से न्याय यात्रा का आगाज किया है। इस न्याय यात्रा में कांग्रेस पार्टी के प्रदेशध्यक्ष दीपक बैज, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री टी एस सिंहदेव, पूर्व कैबिनेट मंत्री रविन्द्र चौबे, शिवकुमार डहरिया, रुद्रगुरु सहित कांग्रेस के कई वर्तमान विधायक इस यात्रा में शामिल हुए। साथ ही सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता कांग्रेस की न्याय यात्रा में शामिल हुए। यात्रा से पहले कांग्रेस के दिग्गज नेताओं ने एक साथ गुरुगद्दी की पूजा अर्चना की…प्रेस कॉफ्रेंस के बाद न्याय यात्रा का आगाज हुआ…