छत्तीसगढ़रायगढ़

कांग्रेस नेताओं ने नगर निगम भवन में हल्ला बोला.. घोर लापरवाही से नाराज थे कांग्रेस कार्यकर्ता व नेता

नितिन@रायगढ़। शहर की सरकार और निगम प्रशासन दोनों इस कदर लापरवाह हो चुके है कि प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के सरकार को बने 3 साल पूरे हो चुके है इसके बावजूद भी आज तक शहर में स्थित केलो नदी मुख्य द्वार में वर्तमान CM भूपेश बघेल का छाया चित्र नही लग पाया है। यह मार्ग और पुल नगर पालिक निगम के प्रशासनिक नियंत्रण में आता है इसके बावजूद केलो नदी में स्थित गेट इस में आज तक पूर्व सीएम रमन सिंह की फोटो ही लगी हुई है। इसे हटाकर CM भूपेश का फोटो लगाने के लिए कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल चिकू,जेठूराम मनहर,संतोष रॉय, संजय देवांगन,नारायण घोरे,राकेश सिंह पिंकू आदि कांग्रेसी नेताओं ने नगर निगम,के कमिश्नर कार्यालय में धरना दिया और निगम प्रशासन को खूब खरी खोटी सुनाई।

मामले को लेकर कांग्रेस नेता अनिल अग्रवाल ने बताया कि इस गंभीर लापरवाही को निगम प्रशासन और नगर सरकार के संज्ञान में लाने के लिए उन्होंने आज से एक माह पूर्व ही लिखित ज्ञापन और 11हजार रु का चेक नगर निगम कार्यालय में जमा करवाया था। परंतु इस समय अंतराल में प्रशासन ने कोई काम नहीं किया। आज भी पुल में बने गेट पर पूर्व मुखिया रमन सिंह की तस्वीर लगी है। इसी बात को लेकर आज हम सब यहां धरने पर बैठने को मजबूर हुए है।

बताया जाता है कि अपनी फजीहत होती देख नगर सरकार और प्रशासन की तरफ से खुद महापौर श्रीमती जानकी काटजू उक्त कांग्रेस नेताओं के समक्ष आई और आश्वासन दिया कि वे अपनी निगरानी में केलो पुल गेट जल्दी ही मुखिया भूपेश बघेल की तस्वीर लगवाएंगी। प्रशासन के द्वारा की गई इस तरह की लापरवाही का उन्हे भी खेद है। महापौर के आवश्वासन के बाद कांग्रेस नेताओं ने धरना छोड़ा।

Related Articles

Back to top button