राजनीति

विधानसभा चुनाव नतीजों से कांग्रेस का हाल बेहाल, अटल बिहारी बाजपेई का बयान हो रहा वायरल, कहा था – कल पूरा देश कांग्रेस पर हंस रहा होगा

नई दिल्ली। विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को बड़ी शिख्स्त हाथ लगी हैं। कांग्रेस पांच ही राज्यों में सिमटकर रह गई है और भाजपा का परचम कई राज्यों में लहरा रहा है। पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव नतीजों ने कांग्रेस को कमजोर किया है और भाजपा को और अधिक मजबूत। इन चुनावी नतीजों ने पूर्व पीएम वाजपेयी के 25 साल पुराने बयान को ताजा कर दिया।प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का एक पुराना बयान वायरल हो रहा है। 

महज 1 वोट से गिर गई थी एनडीए सरकार

यह बयान उन्होंने 1997 में एनडीए की सरकार महज एक वोट से गिरने पर दिया था। 

वाजपेयी ने सरकार गिरने पर कहा था- आज हमारी सरकार मात्र एक वोट से गिर गई है। हमारे कम सदस्य होने पर कांग्रेस हम पर हंस रही है। लेकिन मेरी बात कांग्रेस कतई न भूले। एक दिन ऐसा आएगा जब  पूरे भारत में हमारी सरकार होगी और पूरा देश कांग्रेस पर हंस रहा होगा।

कांग्रेस चौतरफा घिरी है

आज कांग्रेस चौतरफा घिरी है। विरोधियों ही नहीं, अपनों के सवालों से भी जूझ रही है। पार्टी के भीतर बने जी-23 गुट ने हमले तेज कर दिए हैं। सोनिया गांधी पर दबाव बढ़ गया है। कई युवा नेता पहले ही पार्टी का साथ छोड़ चुके हैं और पुराने दिग्गज खफा बैठे हैं। विपक्ष कांग्रेस की खिल्ली उड़ा रहा है। 

Related Articles

Back to top button