ChhattisgarhStateNewsछत्तीसगढ़

कांग्रेस पार्षद का अनिश्चितकालीन धरना, सड़क निर्माण की मंजूरी नहीं मिलने पर विरोध

रायपुर। रायपुर नगर निगम मुख्यालय में शहीद हवलदार अब्दुल हमीद वार्ड के कांग्रेस पार्षद शेख मुशीर ने गांधी जी की प्रतिमा के नीचे अनिश्चितकालीन धरना शुरू कर दिया है। वे मौदहापारा के मुख्य मार्ग के डामरीकरण के लिए 11 लाख रुपए की राशि स्वीकृत नहीं होने से नाराज हैं।

पार्षद का कहना है कि वे पिछले 11 महीनों से सड़क निर्माण के लिए लगातार निगम कार्यालय के चक्कर काट रहे हैं, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन ही मिला। सड़क की हालत बेहद खराब हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इसके बावजूद निगम प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।

शेख मुशीर ने ऐलान किया है कि जब तक सड़क निर्माण के लिए 11 लाख की मंजूरी नहीं मिलती, तब तक वे रोजाना सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक गांधी प्रतिमा के नीचे धरने पर बैठकर विरोध जताएंगे। उन्होंने कहा कि यह सिर्फ एक सड़क का मुद्दा नहीं, बल्कि वार्ड के हजारों नागरिकों की सुरक्षा और सुविधा से जुड़ा मामला है।

धरने को समर्थन देने पहुंचे नेता प्रतिपक्ष आकाश तिवारी ने निगम प्रशासन पर हमला बोलते हुए कहा कि 11 लाख की मंजूरी के लिए पार्षद को 11 महीने भटकाया जा रहा है, जो निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है।

Related Articles

Back to top button