Chhattisgarh
गर्मियों में तेजी से पूरे करें निर्माण कार्य: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

रायगढ़। वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने रायगढ़ में अधिकारियों की बैठक लेकर निर्माण कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि गर्मियों का मौसम निर्माण कार्यों के लिए सबसे अनुकूल होता है, इसलिए बारिश से पहले सभी कार्य तेजी से पूरे किए जाएं और उनकी गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जाए। वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि “निर्माण कार्यों में गति लाने और उनकी गुणवत्ता बनाए रखने के लिए अधिकारी पूरी गंभीरता से काम करें।”
अधिकारियों को जारी किए ये निर्देश
- सड़क और भवन निर्माण: सड़कों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और किसानों को जागरूक करने के निर्देश।
- शहर में बीटी सड़क और अन्य प्रोजेक्ट: भूमि के सही उपयोग पर जोर, हाइराइज बिल्डिंग का सुझाव।
- मेडिकल कॉलेज कार्यों की समीक्षा: सीमांकन, बाउंड्री निर्माण, ब्लड डोनेशन कैंप लगाने के निर्देश।
- केलो परियोजना: स्वीकृत और नए कार्यों की निविदा की समीक्षा।
- महतारी सदन और अन्य भवन निर्माण: जल्द पूर्ण करने के निर्देश।
प्रशासनिक सुधार और जल आपूर्ति
- राजस्व अधिकारियों को निर्देश: पटवारी और आर.आई. की कार्यशैली की मॉनिटरिंग जरूरी।
- जल जीवन मिशन: पेयजल आपूर्ति की स्थायी व्यवस्था सुनिश्चित करने पर जोर।
पुसौर शहर में जल आपूर्ति: कार्ययोजना बनाकर जल्द अमल करने के निर्देश।