कलेक्टर संजीव झा और एसपी ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ बोरेबासी खाकर श्रमिकों का किया सम्मान

गयानाथ@कोरबा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की अपील पर कलेक्टर संजीव कुमार झा और पुलिस अधीक्षक श्री उदय किरण ने श्रमिक संगठन के पदाधिकारियों के साथ आज 1 मई को अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर बोरे-बासी खाकर श्रमिकों का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कोरबा की पहचान एक औद्योगिक नगरी के रूप में है, यहाँ के श्रमिकों के परिश्रम से देश को ऊर्जा और देश के विकास को रफ्तार मिलती है। हम ऐसे मेहनतकश मजदूरों श्रमिकों का सम्मान करते हैं और श्रमिक दिवस की शुभकामनाएं देते हुए आमनागरिको से अपील करते हैं कि वे श्रमिकों के सम्मान के लिए आज श्रमिक दिवस में छत्तीसगढ़ के खान-पान, आहार से जुड़े बोरे-बासी को खाएं। हमारे प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल भी इस दिन किसान, मेहनतकश मजदूरों और श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खा रहे हैं, आमनागरिको को भी चाहिए कि विटामिन और स्वाद से भरे बोरेबासी को अच्छे सेहत के लिए खाएं। पंचवटी में बोरेबासी खाने आयोजित कार्यक्रम में श्रमिक संगठन के पदाधिकारी भी बोरेबासी खाकर छत्तीसगढ़ी खानपान और व्यंजन को बढ़ावा देने तथा श्रमिकों के सम्मान में बोरेबासी खाया और इस तरह के अभियान की सराहना भी की।