छत्तीसगढ़
आने वाले दिनों में छत्तीसगढ़ में बढ़ेगी ठंड, बंगाल में बने प्रणाली का CG में दिख रहा असर, 2 डिग्री बढ़ा तापमान

रायपुर। बंगाल में बने मौसम प्रणाली का असर छत्तीसगढ़ में देखा जा रहा है, जिसके कारण राज्य में कड़ाके की ठंड से फिलहाल राहत मिली है। नमी के प्रभाव से राज्य के कई जिलों में दिन और रात का तापमान सामान्य से 5 डिग्री तक बढ़ चुका है। मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री और बढ़ सकता है, जिससे कुछ समय के लिए ठंड में कमी रहेगी।
हालांकि, इसके बाद तापमान में गिरावट का दौर शुरू हो सकता है। रायपुर, दुर्ग, भिलाई समेत कई अन्य जिलों में सुबह से बादल छाए हुए हैं। समुद्र से आ रही नमी के कारण बस्तर संभाग के 4 जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है।
हाल ही में बलरामपुर में शुक्रवार को 6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया, जो राज्य का सबसे ठंडा स्थान रहा।