StateNewsदेश - विदेश

उत्तर भारत में शीतलहर का असर: स्कूल बंद, फ्लाइट्स रद्द, घना कोहरा और बारिश-बर्फबारी का अलर्ट

दिल्ली। मध्य प्रदेश, उत्तर भारत और बिहार समेत कई राज्यों में ठंड और कोहरे का असर बढ़ गया है। मध्य प्रदेश में जेट स्ट्रीम की रफ्तार 287 kmph तक पहुंच गई है, जिससे न्यूनतम तापमान में गिरावट आई है।

भोपाल में रात का तापमान 5.6°C दर्ज किया गया। राज्य के कई जिलों में कोल्ड वेव और घना कोहरा देखा गया। इसी कारण 31 दिसंबर से 4 जनवरी तक सभी स्कूलों में विंटर वैकेशन रखा गया है।

उत्तर प्रदेश के 37 जिलों में घना कोहरा छाया है। विजिबिलिटी 20 मीटर से कम है। लखनऊ, गोरखपुर और प्रयागराज रेलवे स्टेशन पर 100 से अधिक ट्रेनें 2-15 घंटे लेट चल रही हैं। लखनऊ एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट रद्द हुई हैं। राज्य के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 8°C तक गिरा।

राजस्थान में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के कारण 31 दिसंबर से 1 जनवरी तक कई जिलों में बारिश की संभावना है। दिल्ली, चंडीगढ़ और जयपुर जाने वाली फ्लाइट्स को डायवर्ट किया गया, जबकि कुछ रद्द भी हुईं।

बिहार में पटना समेत 29 जिलों में घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट है। पटना एयरपोर्ट से 10 फ्लाइट कैंसिल और 16 लेट रहीं। राज्य में न्यूनतम तापमान 8.4°C दर्ज किया गया।

उत्तराखंड के 4 जिलों में बारिश-बर्फबारी की संभावना है। 6 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया गया है। देहरादून एयरपोर्ट पर 12 फ्लाइट लेट हैं। हिमाचल प्रदेश में अगले 96 घंटे तक बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है।

हरियाणा में तीसरे दिन भी घना कोहरा रहा। कैथल, करनाल, कुरुक्षेत्र, अंबाला और यमुनानगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। स्कूलों में 1 से 15 जनवरी तक छुट्टियां घोषित की गई हैं।

जेट स्ट्रीम और पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी हवाओं के प्रभाव से पूरे उत्तर भारत में सर्दी और शीतलहर का असर बढ़ा है। मौसम विभाग ने सभी राज्यों के नागरिकों को विशेष सतर्कता और स्वास्थ्य का ध्यान रखने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button