छत्तीसगढ़राजनीति

NIA से जांच करा लें उन्हें कोई ऐतराज नहीं, भाजपा के आरोपों पर सीएम का बयान

रायपुर। बस्तर में भाजपा नेताओं की हत्या लगातार हो रही है। इन हत्याओं से प्रदेश का माहौल गर्म हो रहा है। 

भाजपा इसमें साजिश का आरोप लगा रही है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा और पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने भी इसे तूल दिया है। भाजपा के आरोपों से जुड़े सवाल पर सीएम ने कहा, नक्सली घटना से तो इन्कार नहीं कर रहे हैं ना। भीमा मंडावी जी की हत्या हुई उसमें हमारी पुलिस जांच कर रही थी। इन्होंने NIA भेजा। एनआईए की रिपोर्ट में क्या आया, यह किसी को पता है। अब इस घटना को चाहे तो NIA ले सकती है। वह तो बिना राज्य सरकार की सहमति के भी लेती है। उनसे करा लें जांच हमको कोई ऐतराज नहीं है। सेंट्रल एजेंसी से जांच करा लें। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दावा किया कि नक्सली कमजोर हो गए हैं। इसकी वजह से इस तरह की हत्याएं कर रहे हैं।

Related Articles

Back to top button