छत्तीसगढ़
हरेली तिहार पर सीएम की सौगात, स्वास्थ्य विभाग में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल पर हरेली तिहार के दिन राज्य को बड़ी सौगात मिली है..स्वास्थ्य विभाग में 535 चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति हुई है। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल के निर्देश पर पदस्थापना आदेश जारी हुआ।
चिकित्सा अधिकारियों की नियुक्ति से राज्य की स्वास्थ्य सेवा बेहतर होगी। शासन के इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों में भी त्वरित एवं गुणवत्ता पूर्ण चिकित्सा लोगों को मिलेगी।