Chhattisgarh
CM साय ने परिवार संग किया मतदान,लोकतंत्र के महापर्व में निभाई भागीदारी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने जशपुर जिला के कांसाबेल विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला, बगिया स्थित मतदान केंद्र क्रमांक-45 में मतदान किया।
मुख्यमंत्री साय ने मतदान केंद्र पर कतार में खड़े होकर अपनी बारी का इंतजार किया और निर्वाचन अधिकारियों के निर्देशों का पालन करते हुए मतदान किया।
मुख्यमंत्री के साथ उनकी माताजी जसमनी देवी, धर्मपत्नी कौशल्या साय, भाई विनोद साय और अन्य परिवार के सदस्य भी मतदान करने पहुंचे।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि मतदान केवल हमारा अधिकार नहीं, बल्कि कर्तव्य भी है। प्रदेश की समृद्धि और विकास के लिए प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए।