Chhattisgarh

जय भीम पदयात्रा में शामिल हुए CM विष्णुदेव साय, हजारों युवाओं का सामूहिक समर्थन; देखे यात्रा का लाइव वीडियो….

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने रविवार की सुबह ‘जय भीम पदयात्रा’ में भाग लिया। यह पदयात्रा डॉ. भीमराव अंबेडकर की स्मृति में आयोजित की जा रही है, जो देश के संविधान निर्माता, सामाजिक न्याय के अग्रदूत और महान विचारक थे।

यह पहली बार है जब राजधानी स्तर पर एक राष्ट्रव्यापी पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस यात्रा का उद्देश्य बाबासाहेब अंबेडकर के समानता, न्याय और बंधुत्व के विचारों को बढ़ावा देना है, और इस पहल में हजारों युवा एकजुट होकर उनकी विचारधारा को आगे बढ़ा रहे हैं।

इस यात्रा की शुरुआत पटना के गांधी मैदान से होगी, जहां अंबेडकर के उद्धरणों और सामाजिक सुधारों पर आधारित नुक्कड़ नाटक, युवाओं के लिए प्रतिज्ञा स्थल, और संगीत-नाट्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही, इस कार्यक्रम में ‘माय भारत’ के स्वयंसेवक राष्ट्रव्यापी प्रस्तावना वाचन और अंबेडकर स्मारकों पर प्रतिमा सफाई अभियान आयोजित करेंगे, जो संविधानिक मूल्यों और नागरिक जिम्मेदारी के प्रति सामूहिक प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह कदम अंबेडकर के विचारों को सम्मान देने और उन्हें जन-जन तक पहुँचाने की दिशा में महत्वपूर्ण मील का पत्थर साबित हो रहा है।
देखे यात्रा का लाइव वीडियो…..

Related Articles

Back to top button